करमाटांड़ जामा मस्जिद की छत ढलाई में पहली कढ़ाई एक लाख दस हजार रुपए की बोली से कीर्तिमान बनाया।

लूनिया टाइम्स न्यूज/दीपक कुमार पाण्डेय।
टुण्डी : टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल क्षेत्र करमाटांड़ जामा मस्जिद की छत ढलाई में पहली कढ़ाई एक लाख दस हजार रुपए की बोली लगने से पूरे प्रखंड में नया कीर्तिमान बनाया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के राजाभीठा पंचायत अंतर्गत मुस्लिम बहुल क्षेत्र करमाटांड़ गांव की सुप्रसिद्ध जामा मस्जिद की छत ढलाई में पहली कढ़ाई गांव के जाने-माने चिकित्सक डॉ अनवर अंसारी व झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा नेता बाबा मनीर मस्तान द्वारा संयुक्त रूप से पहली कढ़ाई एक लाख दस हजार रुपए की बोली लगाकर अपने नाम करने में सफल रहे साथ ही एक कीर्तिमान स्थापित किया।
छत ढलाई कार्य की शुरुआत महाराजगंज मदरसा सदर के मुफ्ती अब्दुल हइ की स्वागत दिनी उत्साहवर्धक संबोधन एवं सामूहिक दुआएं अर्ज करते हुए किया गया। मौके पर अब्दुल रशीद अंसारी, ऐनुल अंसारी,उमर अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, जाहिद अंसारी, बबलू अंसारी, समेत हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बढ़ चढ़कर श्रमदान किया।













