News

टुण्डी विधायक द्वारा मांझी हाउस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आदिवासी भाई बहनों द्वारा भव्य स्वागत

दीपक कुमार पाण्डेय


टुण्डी : टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सोमवार को अपने सभी समर्थकों के साथ मांझी हाउस (धुमकुडि़या भवन ) जो कल्याण विभाग धनबाद द्वारा निर्मित होने वाले का शिलान्यास कार्यक्रम में पश्चिमी टुंडी के फतेहपुर गांव पहुंचे जहां आदिवासी परंपरा के तहत् भाई बहनों ने अपने बीच लोकप्रिय विधायक को पाकर भव्य स्वागत किया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दीप प्रज्जवलित एवं नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।

IMG 20260622 WA0041 IMG 20260622 WA0040

साथ ही प्रखंड कार्यालय में आयोजित कल्याण विभाग धनबाद द्वारा जाहेर स्थान एवं सरना स्थान के लिए लगभग दो दर्जन पूजन सामग्रियों का वितरण जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए किया जिसमें अल्युमीनियम का डेकची,कांसा का थाली,लोटा,कटोरी,स्टील का बाल्टी,छोलनी टोकरी,अरवा चावल, अगरबत्ती, सिन्दूर घी, कपड़ा समेत बड़ी संख्या में उपयोगी सामान उपलब्ध कराया गया। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, फुलचंद किस्कू,सुरेन्द्र सोरेन, बसंत कुमार महतो, मदन महतो,नरसिंह मुर्मू, शिवशंकर सोरेन, आनंद महतो,साहेबलाल टुडू, मनोज महतो,सरवन टुडू, रामलाल मुर्मू, वीरू सिंह लाभूक समिति से श्रवण बेसरा, रमेश हांसदा समेत बड़ी संख्या झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button