अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सी सेक्टर में दिखा योग का उत्साह, अंबे पार्क में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास

प्रभूलाल लोहार
शहर की आर.सी. व्यास कॉलोनी के सी सेक्टर स्थित अंबे पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सी सेक्टर विकास समिति द्वारा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक प्रमोद गौड़ के मार्गदर्शन में सी सेक्टर के महिला-पुरुषों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएं कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षक ने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। योग के नियमित अभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है।

सी सेक्टर विकास समिति के अध्यक्ष शम्भूलाल वैष्णव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi की पहल पर आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। आज दुनिया के अनेक देशों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर इसके महत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सुखराज सिंह राठौड़, मनोहर सिंह शेखावत, मनीष जोशी, लादूलाल प्रजापत, विनोद कुमार वरली, संदीप चौहान, अर्जुन सिंह जोधा, गजराज सिंह, रामकिशन त्रिपाठी, राकेश जैन, रामकिशन बलाई, संदीप शर्मा, मोहन चौधरी, प्रमोद उपाध्याय, सूरज तेली सहित सी सेक्टर के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।











