News

कंकोलिया बस स्टैंड पर पुलिस का 12 घंटे चला सघन वाहन जांच अभियान

  •  बनेड़ा

परमेश्वर दमामी


काली फिल्म, सीट बेल्ट, लाइसेंस सहित वाहनों की जांच, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की दी समझाइश


पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशों की पालना में तथा बनेड़ा थाना प्रभारी सीआई राजूराम काला के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना को लेकर पुलिस द्वारा कंकोलिया बस स्टैंड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने बेरिकेट्स लगाकर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।

कड़ी धूप के बावजूद पुलिस जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए आने-जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोककर जांच की। अभियान के दौरान वाहनों में लगी काली फिल्म, सीट बेल्ट की पालना, वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

IMG 20260622 WA0048IMG 20260622 WA0047

पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट का उपयोग करने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन निर्धारित गति से चलाने की समझाइश की। पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

नाकाबंदी अभियान के दौरान एएसआई कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह (1535), कांस्टेबल देशराज गुर्जर (1706), कांस्टेबल रमेश कुमावत (745), कांस्टेबल ड्राइवर अशोक सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में यातायात नियमों की पालना को लेकर आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। आमजन से अपील की गई कि वे पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button