News

टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल ग्राम कमारडीह समेत विभिन्न हिस्सों में मुहर्रम शांति एवं भाईचारे के साथ सुसंपन्न

Deepak Kumar Pandey

टुण्डी : प्रखंड क्षेत्र के कमारडीह गांव में हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी भाईचारे का मिशाल पेश करते हुए शांति जो सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाया गया। अखाड़ा दल का नेतृत्व पूर्व मुखिया सह झामुमो के वरिष्ठ नेता अब्दुल रशीद अंसारी एवं वरिष्ठ शिक्षक नेसार अंसारी की देखरेख में प्रशासनिक अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया जबकि बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डी एस पी हेडक्वार्टर 2 के नाजिर अख्तर को कमारडीह अखाड़ा कमिटी के द्वारा उपहार स्वरूप तलवार भेंट की गई।

इस बार मुहर्रम पर्व को कमारडीह अखाड़ा कमिटी ने उस समय एक मिशाल पेश किया जब गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग को राहगीरों के लिए एक तरफ़ बिल्कुल आवाजाही को खुला रखा गया ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की संकट झेलना न पड़े।

IMG 20260626 WA0074 IMG 20260626 WA0073

कमारडीह अखाड़ा कमिटी दल से जुड़े सभी नवयुवकों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। सुविज्ञ सूत्रों ने बताया कि आज़ के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित विधायक मथुरा प्रसाद महतो का प्रोग्राम था जो अति महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने उन्हें रांची जाना पड़ा जिसके कारण अंतिम समय में दूरभाष पर कमिटी के लोग को नहीं पहुंचने पर अफ़सोस जाहिर किया और शांति पूर्वक पर्व को मनाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

साथ ही रामपुर गांव में झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा नेता ऐनुल अंसारी के नेतृत्व में अखाड़े का आयोजन किया और अंसारी ने कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को पगडी़ पहनाया और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए खेल को प्रारंभ किया जहां कमिटी के होनहार युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर भीड़ को संभाले रखा।

मौके पर मुख्य रूप से कमारडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता अब्दुल रशीद अंसारी,भावी मुखिया अब्दुल क्यूम अंसारी , वरिष्ठ शिक्षक नेसार अंसारी, वार्ड सदस्य इफ्तेखार अंसारी, शिक्षक महमूद आलम, समाजसेवी सलाउद्दीन अंसारी,पूर्व वार्ड सदस्य जाहिद अंसारी, रफीक अंसारी, अनवर अंसारी, साजिद अंसारी ,रजाउदीन अंसारी , मोहम्मद कलीम अंसारी ,अजीत मिश्रा, गिरिलाल किस्कू,इशाक अंसारी शत्रुघ्न मंडल, शहजाद अंसारी समेत बड़ी संख्या में अखाड़ा दल के लोग उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button