मेघवंशी को प्रदेश सह संयोजक की कमान, डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लुनिया टाईम्स बनेड़ा -परमेश्वर दमामी
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान के लिए प्रदेश टोली की घोषणा की गई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री निहालचंद मेघवाल के मार्गदर्शन में 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
इसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री रोशन मेघवंशी को प्रदेश सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी संगठनात्मक सक्रियता, कार्यक्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया गया है।
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक, संगठनात्मक गतिविधियों और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना और संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाना है।
श्री रोशन मेघवंशी को मिली इस नई जिम्मेदारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।











