निर्वाचित पार्षद मंजू भगत सेन का सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति ने किया स्वागत

प्रवीण सेन।
नगर निगम वार्ड 51 से निर्वाचित पार्षद श्रीमती मंजू पत्नी भगत सेन के सम्मान में सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से सुभाष नगर स्थित समिति कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पार्षद मंजू भगत सेन का साफा एवं भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंजू भगत सेन पूर्व में सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष एवं संरक्षक की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उनके नगर निगम पार्षद निर्वाचित होने पर समिति की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भीलवाड़ा नगर निगम में सेन समाज से पार्षद निर्वाचित होना समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंजू भगत सेन समाजहित एवं क्षेत्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम में समाज की एकता, आपसी सहयोग एवं सामाजिक उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई। समिति ने भविष्य में समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता जारी रखने का संकल्प दोहराया। उपस्थित समाजबंधुओं ने पार्षद मंजू भगत सेन को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सेन कटार, पूर्व अध्यक्ष बालूलाल सेन, गोपीलाल सेन (समेलिया), नरेश सेन (हमीरगढ़), अशोक सेन, सुरेश सेन (कुंडिया), शांतीलाल सेन, बाबूलाल गहलोत, अश्विन सेन, प्यारचंद सेन (बरसौड़ा) एवं प्रहलाद सेन (धारवाल) सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।











