News

लाठी खेल प्रतियोगिता के दौरान अफज़ल अंसारी के द्वारा रोड़ शो सह शक्ति प्रदर्शन से गुंजा कर्माटांड गांव

रिपोर्ट – दीपक कुमार पांडेय 

टुण्डी : प्रखंड क्षेत्र के राजाभीठा पंचायत अंतर्गत कर्माटांड गांव में शनिवार को लाठी खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अफज़ल अंसारी का कमिटियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार राजाभीठा पंचायत क्षेत्र के कर्माटांड़ लाठी खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अफज़ल अंसारी का काफिला ज्यों ही अगलीबाद मोड़ पहुंचा समर्थकों एवं खेल आयोजकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और फटाके फोड़े गए और जमकर नारे लगाए गए। साथ ही रोड़ शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कर्माटांड़ ऐतिहासिक मैदान पहुंचे जहां गवाह के रूप में उपस्थित जनसमूहों को साक्षी मानकर फीता काट कर लाठी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं खेल प्रेमियों ने अपने समक्ष जुझारू युवा सम्राट सह मुख्य अतिथि को पाकर खुशी का इज़हार करते हुए पगड़ी तथा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। रोड़ शो को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चाएं को बल मिला और लोग कयास लगाते देखें गए । भीड़ ऐसी जुटी थी कि लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। साथ ही लाठी खेल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल ग्यारह अखाड़ा दलों ने अपनी अनोखी करतबों का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का दिल जीतने में हर अखाड़ा दल सफ़ल रहा।

लाठी खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन पर अखाड़ा दल को बतौर मुख्य अतिथि अफज़ल अंसारी तथा कमिटी के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष द्वारा उपहार स्वरूप मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि मंच पर विराजमान अफज़ल अंसारी, अध्यक्ष डॉ अनवर अंसारी, समाजसेवी बाबा मनीर मस्तान , सचिव ताजुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष शहनवाज अंसारी, वार्ड सदस्य उमर अंसारी, कप्तान पप्पू अंसारी, रूस्तम अंसारी संयोजक बबलू अंसारी, मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी, सदस्य इसराइल अंसारी,गुलमंजन अंसारी,जमील अख्तर अंसारी,शमशुल अंसारी,शमीम अंसारी, समेत बड़ी संख्या में कमिटि एवं आयोजक के लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button