News

भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़े जमकर चली ईंट पत्थर मामला थाना पहुंचा

Deepak Kumar Pandey

टुण्डी : मनियांडीह थाना क्षेत्र के संथालडीह गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए जिससे दोनों और से जमकर ईंट पत्थर चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त समाचार के अनुसार संथालडीह गांव निवासी सरस्वती देवी पति मदन मंडल एवं कुलदीप मंडल पिता नेतलाल मंडल के बीच पुरानी भूमि विवाद के कारण पूर्व में विवाद हुआ था जो पंचों द्वारा पंचायती कर दोनों में सुलहनामा कराया गया था और मामला शांत भी हो गया था। अचानक दोबारा इन दोनों के बीच विगत रविवार को फिर एक बार रैयती ज़मीन को लेकर विवाद बढ़ा और इतना भयावह रूप लिया कि दोनों तरफ़ से ईंट पत्थरों की बौछार होने लगा।

WhatsApp Image 2026 06 29 at 4.57.19 PM WhatsApp Image 2026 06 29 at 4.57.18 PM

पहले पक्ष के सरस्वती देवी पति मदन मंडल ने अपने पड़ोसी कुलदीप मंडल समेत पचास लोगों पर अचानक हमला कर घरों को भारी क्षति एवं मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की आरोप लगाई जबकि दूसरे पक्ष के कुलदीप मंडल ने सरस्वती देवी पति मदन मंडल पर खेत से लौटने के क्रम में आठ दस लोगों के साथ घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी तरह इन लोगों के चंगुल से मैं भागा नहीं होता तो आज़ मेरी लाश ही परिजनों को नसीब होता। आगे कुलदीप मंडल ने कहा कि इन लोगों की संख्या अधिक रहने के कारण ये लोग हमेशा हमलोगों को निशाना बनाते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों से मनियांडीह थाने की पुलिस ने आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी चाहे वह कितने पहुंच वाले क्यों न हो। समाचार लिखे जाने तक गांव में शांति का माहौल बना हुआ है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button