टुंडी न्यूज

टुण्डी में हूल क्रांति दिवस पर याद किए गए सिद्धू कान्हू

Deepak Kumar Pandey 

टुण्डी : जल जंगल जमीन और अपने हक़ की लडा़ई के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीद सिद्धू कान्हू को आज़ पूरे देश याद कर रहा है। इनके याद में मंगलवार को टुण्डी के जाताखूंटी पंचायत क्षेत्र के बालिका बिहार चौक पर सिद्धू कान्हू सामाजिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें टुण्डी के अलावा धनबाद से भी कई वरिष्ठ आए और क्रांतिकारी सिद्धू कान्हू को याद करते हुए माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

IMG 20260630 WA0041

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि सिद्धू कान्हू जैसे वीर शहीद को झारखंड हमेशा याद करेगा जिन्होंने जल जंगल जमीन के लिए अपने प्राणों तक कि आहूति देने में जरा भी संकोच नहीं किया और झारखंड को उनके हक दिलाने में अहम भूमिका निभाया।वही जिला परिषद सदस्या सह झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम ने कहा कि सिद्धू कान्हू जैसे वीर शहीद जिन्होंने जल जंगल जमीन एवं लोगों को उनके हक दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया वैसे वीर अमर शहीद को एक एक व्यक्ति याद करेगा एवं उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने हक़ की लडा़ई को जारी रखेगा।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्या सह संरक्षक मीना हेंब्रम, ज़िप सदस्या दिव्या बास्की, अध्यक्ष फेलन सोरेन,ग्राम प्रधान सह समिति सदस्य बेसर हेंब्रम, मांझी बाबा शिबल हेंब्रम,नायके बाबा शिवलाल हेंब्रम,जोग मांझी सुखलाल मुर्मू, समिति सदस्य हरिलाल हेंब्रम, दिनेश हेंब्रम, मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम, प्रमिला देवी,श्रवण टुडू, इम्तियाज अंसारी,सुनील कुमार बेसरा,गुरूचरण बास्की, लखींद्र हांसदा, गोविन्द टुडू, फूलचंद किस्कू समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button