डिग्री कॉलेज टुंडी में विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Deepak Kumar Pandey
डिग्री कॉलेज टुंडी बिरसा मुंडा सभागार में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉo इंद्रजीत कुमार के अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक महाविद्यालय के भूगोल विभाग, एनएसएस यूनिट 1 तथा IQAC थे। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पा अर्पण कर हुआ।इस अवसर पर गणित विभाग के प्रोo डॉo दीनबंधु मंडल ने विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने महत्वपूर्ण विचारों को साझा किया। कार्यक्रम के बीज वक्ता भूगोल विभाग के प्रोo मुकेश कुमार दास ने जनसंख्या दिवस पर वैश्विक आंकड़ों को प्रस्तुत करते हुए भारत में वर्तमान समय में जनसंख्या वृद्धि के कारणों को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के प्रोo अविनाश कुमार ने विस्तार से जनसंख्या वृद्धि का सिद्धांत विवेचन करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक करने का प्रयत्न किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इंद्रजीत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ती आबादी, सीमित प्राकृतिक संसाधन एवं सतत विकास के बीच संतुलन बनाए रखना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सेमेस्टर -01 की छात्रा मीना हेंब्रम ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉo रानी सिंह द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन सुश्री शालिनी डुंगडुंग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।











