News

सुदर्शन बाल मंदिर विद्यालय में सरकारी सेवाओं में चयनित 18 पूर्व विद्यार्थियों का भव्य सम्मान

भरत शर्मा।पाली।


सुदर्शन बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (छोगजी की स्कूल), पाली में पूज्य गुरुवर रामस् नेही गोभक्त संत मनोहर दास जी महाराज के पावन सानिध्य में सरकारी सेवाओं में चयनित पूर्व विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इसी वर्ष विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित 18 पूर्व विद्यार्थियों का साफा पहनाकर, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

सम्मानित विद्यार्थियों का चयन भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना, राजस्थान पुलिस, रेलवे, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों में हुआ है। विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस सम्मान समारोह के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अपने संबोधन में सम्मानित पूर्व विद्यार्थियों ने कहा कि सुदर्शन बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय ने उन्हें केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि विद्यालय के व्यवस्थापक एवं गुरुजनों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित एवं मार्गदर्शन किया। इसी प्रेरणा और सहयोग का परिणाम है कि आज वे विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। सभी चयनित विद्यार्थियों ने विद्यालय के व्यवस्थापक, गुरुजनों एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।

IMG 20260701 WA0042

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरपत सिंह चारण एवं व्यवस्थापक छोगाराम देवासी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी।

समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, ग्रामीणों, पूर्व विद्यार्थियों तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गौरव और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button