News

50वीं आयंबिल ओली पूर्णाहुति एवं पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन

विक्रम बी. राठौड़


सादड़ी (राणकपुर) स्थित न्याति नोहरा में विराजित गुरु भगवंतों के सान्निध्य में परम पूज्य उपाध्याय प्रवर्तक श्री योगेन्द्र विजयजी महाराज साहेब की 50वीं आयंबिल ओली की पूर्णाहुति एवं पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन 2 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर सभी गुरु भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।

महोत्सव के तहत 1 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे सिद्धचक्र महापूजन तथा दोपहर 3 बजे गांव सांझी का आयोजन होगा।

वहीं 2 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे तप अनुमोदना समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 11 बजे भव्य पारणा महोत्सव होगा।

यह आयोजन परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभसूरी महाराज साहेब, परम पूज्य परमार क्षत्रिय उद्धारक श्री विजय इन्द्रदिन्नसूरी महाराज साहेब एवं परम पूज्य आचार्य विजय रत्नाकरसूरी महाराज साहेब की दिव्य कृपा तथा परम पूज्य वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री धर्मधुरंधरसूरी महाराज साहेब के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य कार्यदक्ष आचार्य श्री जगच्चंद्रसूरीश्वरजी महाराज साहेब के ज्येष्ठ शिष्य एवं वर्धमान आयंबिल ओली के परम आराधक, सरल स्वभावी परम पूज्य उपाध्याय प्रवर्तक श्री योगेन्द्र विजयजी महाराज साहेब की 50वीं आयंबिल ओली की पूर्णाहुति के पावन एवं मंगलमय अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 08 21 at 3.25.23 PM WhatsApp Image 2026 08 21 at 3.25.24 PM

पारणा महोत्सव में अधिक से अधिक गुरु भक्तों से उपस्थित होकर इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

पारणा महोत्सव एवं स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी:
मातृश्री पंपूबेन धीसुलालजी राठौड़ परिवार, सादड़ी
(सेलो-ग्रुप, मुंबई)

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button