विहिप सेवा सप्ताह के तहत टेगोर नगर हिन्दू सेवा मंडल में वृक्षारोपण

Ghevarchand Arya
पाली। विहिप सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को विहिप बजरंग दल द्वारा टैगोर नगर स्थित हिन्दू सेवा मंडल परिसर में वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी बादाम, गुलमोहर, कनेर, जामुन, नीम, गुलाब के आदि के पौधों का रोपण किया गया।
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत तथा महावीर सालेचा (उद्योगपति एवं विद्या भारती जिला व्यवस्था प्रमुख ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारा सतत दायित्व है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, संयोजक कैलाश कुमावत, श्रवण भिलवारा, प्रमोद गॉड, श्रवण रावल, नरेश पांडे, देवीसिंह राजपुरोहित, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली











