मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन

भरत जीनगर।
रानी मारवाड़ जंक्शन भारतीय जनता पार्टी विधानसभा मारवाड़ जंक्शन द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विश्वास, विकास एवं जनकल्याण सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मारवाड़ जंक्शन स्थित झांझरिया हनुमानजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन विधायक केसाराम चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी उपस्थित रहे इस अवसर पर मारवाड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया

रानी भाजपा मंडल से भी अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए जिनमें मंडल महामंत्री डालचंद चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव पदम सिंह राठौड़ जोधाराम कुमावत राघव प्रसाद पाण्डेय गोपीचंद माली बाबूलाल भाट लादूराम कुमावत चेतन सुथार दिलू राजा विक्रम सोलंकी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का सृजन हुआ वहीं प्रबुद्धजन संगोष्ठी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यों एवं सेवा कार्यों पर चर्चा की गई उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की











