News

भामाशाह ने भादरलाउ गांव में चिकित्सालय के लिए 10 हजार फीट जमीन दान की

भरत शर्मा।


पाली, 21 जुलाई। प्रवासी पाली वासियों को मातृभूमि से जोडने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारम्भ किए गये ’’आओ गांव चलें’’ अभियान को निरंतर जन सहयोग मिल रहा है। ‘आओ गांव चलें’ अभियान से प्रेरित होकर पाली प्रवासी भामाशाह मुम्बई निवासी हरिश गुलाबचन्द भाटिया एवं श्रीमती मंजू देवी भगवती प्रसाद सैन (गांव भादरलाउ) ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर रानी ब्लॉक के भादरलाउ गांव में चिकित्सालय के लिए 50 लाख रूपये कीमत की 10 हजार वर्गफीट जमीन राज्य सरकार को दान देने का सहमति पत्र प्रदान की।

WhatsApp Image 2026 07 21 at 7.52.01 PMजिला प्रशासन द्वारा भामाशाह हरिश गुलाबचन्द भाटिया एवं श्रीमती मंजू देवी भगवती प्रसाद सैन एवं प्रेरक जीवाराम चौधरी व डॉ. मुरलीधर वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा मातृभूमि से जोडने का प्रयास है। अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाडी एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रवासियों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि प्रवासी पालीवासियों द्वारा सतत् संवाद, सहयोग एवं नियमित समन्वय के लिए वॉट्सएप नं. 92510-39118 पर सम्पर्क कर सकते है

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button