News
6 वर्षीय बच्चे के खाने की नली में फँसा सिक्का सफलतापूर्वक निकाला गया

राकेश अग्रवाल
सवाई माधोपुर निवासी जनिद के 6 वर्षीय पुत्र अहद ने खेलते समय गलती से एक सिक्का निगल लिया, जो उसकी खाने की नली (इसोफेगस) में फँस गया। इसके कारण बच्चे को निगलने में परेशानी होने लगी। बच्चे को तुरंत उपचार हेतु General Hospital Sawai Madhopur ले कर आए जहाँ डॉ. मनीष शर्मा (गुदेनिया), एमबीबीएस, एमएस (ईएनटी), नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ द्वारा आवश्यक जाँच के बाद एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के माध्यम से खाने की नली में फँसे सिक्के को सफलतापूर्वक और सुरक्षित तरीके से निकाल दिया गया।
डॉ. मनीष शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों को सिक्के, बटन बैटरी, चुंबक, पिन तथा अन्य छोटी वस्तुओं से दूर रखें। यदि बच्चा गलती से ऐसी कोई वस्तु निगल ले, तो घरेलू उपाय करने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल या ईएनटी विशेषज्ञ











