धनबाद पूर्वी टुंडी के सुंदरपहाड़ी में सनसनी: कुएं में तैरता मिला विक्षिप्त युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Deepak Kumar Pandey
दो दिन से गांव में मांगकर खा रहा था खाना; डीएसपी नाजीर अख्तर बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मृत्यु के रहस्य
टुण्डी/ धनबाद । (दीपक कुमार पाण्डेय ) आज दिनांक 27 जुलाई 2026 दिन सोमवार को धनबाद जिला के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी इलाके में सुबह-सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक जल से भरे कुएं में अनुमानित 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, जिसे पिछले दो दिनों से क्षेत्र में ही विचरण करते हुए देखा गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल धनबाद (एसएनएमएमसीएच – SNMMCH)भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
बताते चलें की कुएं में तैरती हुई मिली लाश, गांव में हड़कंप सुबह-सुबह सुबह सुंदरपहाड़ी के स्थानीय ग्रामीण जब कुएं की तरफ गए, तो उनकी दृष्टि जल कुएं के जल में तैरते 35 वर्षीय युवक के शव पर पड़ी। गांव में शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पूर्वी टुंडी थाना पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय-2 के आरक्षी उपाधीक्षक (डीएसपी) नाजीर अख्तर और थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा तैयार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
डीएसपी का बयान: दो दिन से घर-घर मांगकर खाना खा रहा था युवक मुख्यालय-2 के डीएसपी नाजीर अख्तर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक को दो दिन पहले ही गांव में देखा गया था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था और क्षेत्र में घर-घर जाकर मांगकर खाना खा रहा था। सुबह-सुबह जब ग्रामीणों की दृष्टि कुएं पर पड़ी, तो वह मृत अवस्था में पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया ।
शिनाख्त के प्रयास तेज, आसपास के थानों को दी गई सूचना पुलिस फिलहाल मृतक युवक की पहचान (शिनाख्त) करने में जुटी हुई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक मूल रूप से कहां का रहने वाला था और सुंदरपहाड़ी कैसे पहुंचा।
थानों को अलर्ट: पहचान के लिए धनबाद और आसपास के सभी थानों को मृतक का हुलिया और सूचना भेज दी गई है।
मौत के कारणों की अनुसंधान में जुटी पुलिस अधिकारियों का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत कुएं में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।











