
Vikram B Rathod
भायंदर-वेस्ट, 9 सितंबर 2026। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन देरासर संघ, रत्नदीप-इन्दिरा कॉम्प्लेक्स, 60 फीट रोड, भायंदर-वेस्ट में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न देवी-देवताओं की भव्यातिभव्य आंगी सजाई गई। आकर्षक आंगी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भगवान की आंगी के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
इस अवसर पर श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान, आदिश्वर भगवान, महावीर स्वामी भगवान, गौतम स्वामी, पुंडरीक स्वामी, नाकोड़ा भैरव नाथ, मणिभद्र वीर, घंटाकर्ण महावीर, पार्श्व यक्ष, पद्मावती माता, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता, मातृयक्ष-सिद्धायिका देवी माता सहित अनेक देवी-देवताओं की मनोहारी आंगी सजाई गई।

पर्युषण महापर्व के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आराधनाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प.पू. सा. अरिहंतरेखा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-9 की निश्रा में आयोजित हो रहे हैं। प्रवचनदात्री प.पू. सा. आत्महितरेखा श्रीजी महाराज साहेब हैं।
बहनों के लिए प्रतिदिन सुबह 9 बजे प्रवचन का आयोजन इन्दिरा कॉम्प्लेक्स के रंगमंडप में किया जाएगा।
प्रतिक्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत भाइयों के लिए सुबह 5 बजे इन्दिरा कॉम्प्लेक्स रंगमंडप में तथा शाम 7 बजे मंदिरजी रंगमंडप में प्रतिक्रमण होगा। वहीं बहनों के लिए शाम 7:15 बजे इन्दिरा कॉम्प्लेक्स रंगमंडप में प्रतिक्रमण का आयोजन किया जाएगा।
पर्युषण महापर्व के अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में धार्मिक आराधना, दर्शन, प्रवचन एवं प्रतिक्रमण में भाग लेकर धर्मलाभ ले रहे हैं।











