News

श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली की वार्षिक साधारण सभा नाकोङाधाम (ढेकाले) पालधर जिला में हुई संपन्न

Vikram B Rathod

श्री महावीर जैन नवयुवक संस्थान बाली की वार्षिक साधारण सभा एवं कार्यकर्ता स्नेह मिलन श्री नाकोड़ा धाम , ढेकाले विरार में सम्पन्न हुआ .सचिव विक्रम राठौड़ ने बताया कि साधारण सभा आचार्य गुरुदेव चन्द्रानंद सागर सुरीश्वर जी मा सा की निश्रा में एवं मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार की अध्यक्षता में हुई। सभा की शुरुआत मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार, संरक्षक मुकेश भंडारी, रणवीर गेमावत, पारस कोठारी , मंडल उपाध्यक्ष हरीश मंडलेशा, सह मंत्री महेंद्र सिरोया, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश कितावत, ट्रस्टी प्रवीण कितावत, ट्रस्टी कमलेश धोका, ट्रस्टी नवनीत राठौड़, बाबूलाल राठौड़ ने महावीर स्वामी जी प्रतिमा को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात गुरुदेव चन्द्रानंद सूरीजी मा सा का व्याख्यान हुआ।

गुरुदेव ने कहा समाज में गांव मे रह रहे साधर्मिक बुजर्ग सदस्य बंधुओं की गांव में निःशुल्क भोजन व्यवस्था मंडल के सहयोग से होनी चाहिए एवं मंडल के हर कार्य में सभी सदस्य राष्ट्र हित, समाज हित में अग्रसर रहकर मंडल का सहयोग करना चाहिए । समय समय पर अपनी मातृभूमि के हर कार्य में अपनी भूमिका और उपस्थिति रहनी चाहिए ।

WhatsApp Image 2026 07 05 at 5.57.48 PM 1 WhatsApp Image 2026 07 05 at 5.57.48 PM

मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने सभी पधारे हुए अतिथियों का माला तिलक से सम्मान किया मंडल के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसको सर्व सम्मति से सबने अनुमोदित किया । परमार ने मंडल के द्वारा किए गए कार्यो अवगत कराते हुए। मंडल द्वारा आगाज बाली जैन स्नेह मिलन बाली गांव में करने की बात साधारण सभा में सबके सामने रखी जिसको सभी सदस्य बंधुओं ने हाथ उठाकर अनुमोदित किया एवं सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। परमार ने गुरुदेव द्वारा साधर्मिक भाइयों को निःशुल्क भोजन के बारे में अवगत कराते हुए 27 लाभार्थियों के नाम की घोषणा की जिसकी उपस्थित सभी सदस्य बंधुओं ने अनुमोदना की ।

बाली का जैन स्नेह मिलन 25 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। सभा में बाबूलाल राठौड़, रणवीर गेमावत, राकेश पुनमिया, दिलीप धोका, नितिन राणावत,प्रदीप गेमावत, किरण कितावत ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा में मंडल के 180 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति रही। मंडल के चार वर्ष के साधारण सभाव के लाभार्थियों की घोषणा की गई। जिसमें पारस कोठारी, ललित बी सिरोया, मुकेश तेजराज जी राठौड़, प्रवीण गेमावत के नाम की घोषणा हुई। साधारण सभा को सफल बनाने मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्य, मंडल सदस्य बंधुओं का सहयोग रहा । परमार ने पधारे हुए सभी सदस्य बंधुओं का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया ।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button