News

श्रावण के प्रथम सोमवार कै विश्वकर्मा जी के प्राचीन मंदिर में विराजित विश्वेश्वर महादेव का हुआ रूद्राभिषेक

Ghevarchand Arya

पाली श्रावण के प्रथम सोमवार को श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज द्वारा प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में विराजित विश्वेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक किया गया। समाज अध्यक्ष मोहनराम जांगिड़ सचिव ओमप्रकाश लूजा कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा तथा वरिष्ठ नागरिक डाॅ बंशीलाल पाखंरवड की अध्यक्षता में 9:30 से 12 बजें तक चले रूद्राभिषेक अनुष्ठान में पंडित प्रकाश चन्द्र जी पिडवा द्वारा रूद्राभिषेक करवाया गया।

जिसमे प्रथम विश्वेश्वर महादेव पर साफ जल और गंगाजल की धारा चढ़ाकर ॐ नमः शिवाय’ तथा ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय’ मंत्र के साथ दूध, दही, शहद, घी और शक्कर (अलग-अलग या मिलाकर बने पंचामृत) से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। फिर पुनः पंचामृत अर्पित करने के बाद शुद्ध जल और गंगाजल से शिवलिंग को अच्छी तरह स्नान करवाकर चंदन का लेपकर,अक्षत ताजे बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल और फल अर्पित किए गये। जिसमें उपस्थित समाज बंधुओ ने अत्यंत श्रद्धा भक्ति से भाग लिया। अतः मे धूप-दीप जलाकर विश्वेश्वर महादेव की महाआरती करतें हुए समाज एवं राष्ट्र की खुशहाली की मंगलकामना की गई। एकत्रित समाज बंधुओ को चरणामृत और प्रसाद वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2026 08 03 at 8.19.46 PM 1 WhatsApp Image 2026 08 03 at 8.19.46 PM

इस अवसर पर भंवरलाल सायल, चम्पालाल नागल, ऋषिराज त्रिपाठी, शेषाराम पाखरवाड, अशोक किंजा, गजेंद्र किंजा, ध्रुव सायल, शांति सायल, राधाकिशन अटवासिया, ओमप्रकाश इंद्राणीया, जय जोपिंग, कैलाश पिड़वा, दीपक झालुण्डिया सहित अधिकतर गणमान्य समाज बंधु मोजूद रहे।

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button