संसद में सनातन संस्कृति का अपमान करने के विरोध में पाली में प्रदर्शन।

घेवर चंद
भवन में सनातन संस्कृति, संत परंपरा एवं भारतीय आस्था का अपमान करने विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । इसी क्रम में आज शहर के सूरजपोल सर्किल पर पपु यादव व राहुल गांधी का पुतला फूंककर कार्यकर्ताओ ने अपना विरोध दर्ज किया ।
विहिप प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के कथित व्यवहार की निंदा करते हुए इसे करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। संत सुरजनदास महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम, संत समाज एवं हिंदू आस्था का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपनी आस्था और संतों के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहेगा।
प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनन्द स्वरूप गुप्ता, नगर संयोजक केलाश कुमावत, सह संयोजक श्रवण भीलवारा, प्रमोद गॉड, भेरूसिंह राजपुरोहित, परमेश्वर शर्मा, भीमराज चौधरी, पवन पांडे, श्रवण रावल, जगदीश सिंह, गोरव शर्मा, शिव सेना राजू देवासी, हीरसिंह राजपुरोहित, प्रवीण सोनी, गुलाब जांगिड़, रविन्द्र चौहान, सहित कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।
रिपोर्ट -घेवरचन्द आर्य











