News

तारदेव मुंबई में 24 जुलाई को होगा ऐतिहासिक चातुर्मास मंगल प्रवेश

Vikram B Rathod

मुंबई। तारदेव स्थित आदिनाथ जैन मंदिर, सोनावाला बिल्डिंग में आगामी 24 जुलाई को परम पूज्य उपाध्याय श्री अनंतचंद्र विजय महाराज साहेब एवं पूज्य श्री अरिहंतचंद्र विजय महाराज साहेब का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश समारोह आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा जैन समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है।

यह मंगल प्रवेश परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरी महाराज साहेब, परम पूज्य परमार क्षत्रिय उद्धारक श्री विजय इंद्रदिन्न सूरी महाराज साहेब तथा परम पूज्य आचार्य विजय रत्नाकर सूरी महाराज साहेब की दिव्य कृपा एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरी महाराज साहेब के शुभ आशीर्वाद से संपन्न होगा।

WhatsApp Image 2026 06 19 at 6.57.57 PM

चातुर्मास मंगल प्रवेश समारोह में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गुरु भक्तों के शामिल होने की संभावना है। पंजाब, लुधियाना, दिल्ली, राजस्थान, सेवाड़ी, ठाणे, फोर्ट, बड़ौदा, भायंदर, बाली, सादड़ी सहित विभिन्न शहरों से हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर मुंबई पहुंचेंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस ऐतिहासिक चातुर्मास मंगल प्रवेश को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण में आयोजन का लाभ मिल सके।

निमंत्रक:
आदिनाथ जैन मंदिर, सोनावाला बिल्डिंग, तारदेव, मुंबई।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button