प्राथमिक विद्यालय अरवाटांड़ में चोरी का असफल प्रयास

टुण्डी : कोल्हर राजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय अरवाटांड़ में विगत रात्रि चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया। प्राप्त समाचार के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अरवाटांड़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने दूरभाष पर बताया कि मंगलवार देर रात को चोरों ने विद्यालय का कार्यालय का ताला तोड़कर सभी फाइलों को तितर-बितर कर दिया और आलमारियों को भी खंगाला। ख़बर पर समाचार संकलन करने जब पत्रकार विद्यालय पहुंचा तो प्रभारी प्रधानाध्यापक गुरु संगोष्ठी में होने के कारण उनके बदले सहयोगी शिक्षिका सुलेखा कुमारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बोली कि विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया जो हमलोगों ने प्रबंध समिति को सुबह बुलाकर घटना की ख़बर एवं टूटे ताले को दिखाते हुए सारे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है।

इसके अलावा अध्ययनरत बच्चों ने चैनल पर साक्षात्कार में कहा कि विद्यालय में छुट्टी होते ही आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है एवं नशीली पदार्थों का सेवन करते हुए विद्यालय परिसर को गंदा करते हैं जो कि हम सभी बच्चे विद्यालय पहुंचते ही साफ सफाई में जुट जाते हैं। बताते चलें कि पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी कभी कभी इस क्षेत्र में आते हैं जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल काफ़ी बढ़ा हुआ है। जबकि आश्चर्य जनक बातें यह है कि विद्यालय द्वारा प्रतिदिन मुख्य द्वार को बंद किया जाता है सुबह विद्यालय पहुंचने पर उक्त द्वार खुले पाए जाते हैं इसका मुख्य कारण है आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा जो किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।











