News

सेवा भारती की मासिक बैठक में सेवा कार्यों के विस्तार, सेवा मिलन को लेकर हुई चर्चा ,प्रकल्प दर्शन कर सराहा

बाली


सेवा भारती समिति फालना की मासिक बैठक प्रांत संगठन मंत्री मंगलाराम व सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली के सानिध्य में माधव कुंज में आयोजित की गई जिसमें सेवा कार्यो के विस्तार व सेवा मिलन को लेकर चर्चा हुई।बैठक पश्चात बाल संस्कार केन्द्र के दर्शन कर वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी लेकर सराहा। सेवाभारती के मंत्री शंकरलाल मालवीय ने बताया कि सेवा गीत व संगठन मंत्र के पश्चात बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्वपरिचय करवाया तत्पश्चात नगर की सभी बस्तियों व 5000से अधिक आबादी वाले गांवों में सेवा कार्य शुरु करने ,चल रहे प्रकल्पों को व्यवस्थित करने तथा सेवा कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं का सेवा मिलन करने का निर्णय लिया।बैठक में नये शुरु किए जाने वाले सेवा कार्य व सेवा मिलन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की सूची तैयार की गई।इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मंगलाराम ने वर्तमान परिस्थितियों में सेवाकार्यो की आवश्यकता पर प्रकाश डाला व सेवाभारती को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 08 07 at 8.47.01 AM WhatsApp Image 2026 08 07 at 8.47.00 AM

बैठक में जिला सेवा प्रमुख गोविंद वैष्णव,जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल, जिला शिक्षा आयाम प्रमुख मूलचंद गर्ग,जिला आपदा प्रबंधन प्रमुख रघुवीर सिंह मीना ,महिला आयाम प्रमुख निकिता रावल ,जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ,महेंद्र सुथार ,डा भावेश ने भी अपने सुझाव दिए।कल्याण मंत्र से बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में गोरधन सिंह राजपुरोहित,गिरीश जानी,प्रकाश सैन,सुरेश‌कुमार,हरीश सोनी,पुष्पा दवे,पिंकी माली सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।तत्पश्चात प्रांत संगठन मंत्री मंगलाराम ने शिवाजीनगर व अशोकनगर स्थित बाल संस्कार केंद्रों पर पहुंच प्रकल्प दर्शन किए व प्रकल्प शिक्षिका तारा सोनी व नीलम से केंद्र के बारे में जानकारी ली।तत्पश्चात विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षिक सहशैक्षणिक स्थिति को जांचा।

सहप्रांतमंत्री विजय सिंह माली ने कहानी व जिला सेवा प्रमुख गोविंद वैष्णव ने गीत का अभ्यास कराया।केंद्र के भैया बहनों ने भी कविता,गीत ,भजन सुनाएं।अंत में श्रीमती कांता देवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट खीमेल की ओर से नोटबुक वितरित की गई।जिला शिक्षा आयाम प्रमुख मूलचंद गर्ग ने नोटबुक वितरण के लिए ट्रस्ट व भंवरलाल गजराजजी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला मंत्री शंकरलाल मालवीय व जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि सेवाभारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य ,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के 25 सेवा कार्य करती है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button