बिजोवा में ढोल-नगाड़ों के साथ राजा इच्छापूर्ति गणेशजी की भव्य स्थापना

भरत शर्मा।
बिजोवा। श्री महादेव नवयुवक मंडल, मैन फलां बिजोवा के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजा इच्छापूर्ति गणेशजी महाराज की भव्य स्थापना श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में की गई। गणपति स्थापना के अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल नजर आया। गणेशजी की स्थापना से पूर्व ढोल-नगाड़ों एवं डीजे साउंड के साथ भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान 36 कौम के ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भामाशाह, कार्यकर्ता एवं गणेश भक्त आयोजन में शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” एवं भगवान गणेशजी के जयघोष लगाए। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।
आयोजन में मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ महिला मंडल की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। महिलाओं ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूजा-अर्चना एवं आरती में सहभागिता की।

गणपति स्थापना के अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पुखराज, सोनाराम, कुलदीप रावल, मुकेश लचेटा, दीपक भाटी, रमेश सोलंकी, ललित भाई, बाबूलालजी, पोमारामजी, प्रवीण भाई, अशोक भाई, दीपजी, श्यामजी, वगतारामजी, भोलाराम, मोहन मेन्सन, वजाराम,, धनाराम,, शगनलाल,, जीवाराम,, शंकरलाल,, उत्तम,, मादाराम, प्रवीण, ओगडराम, मदन लाल, प्रकाश, दिनेश, मोहन, महेंद्र, रामलाल,, शेषाराम,, पुराराम, प्रियाश, लालाराम, शंकरलाल एवं कांतिलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, भामाशाह एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री महादेव नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेशजी की स्थापना के साथ आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को धार्मिक एवं सामाजिक रूप से एकजुट करना तथा आपसी भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत करना है। गणपति स्थापना के दौरान पूरे 36 कौम के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के अंत में मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी भामाशाहों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।











