News

महापोर बुबकिया ने सेवा सेतू अभियान के तहत वार्ड 46-47 का किया निरीक्षण

Ghevarchand Arya 

नगर निगम पाली द्वारा चलाए जा रहा स्वच्छता सेवा सेतु अभियान के तहत महापौर नमिता विकास बुबकिया ने गुरुवार को वार्ड नं 46-47 का औचक निरीक्षण कर

सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी लेकर, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश दिए।

महापौर ने क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्य, रोड ,झाड़ी कटिंग, सीवरेज सहित वार्ड के बगीचे इत्यादि की जानकारी लेकर वहां चल रहे सफाई अभियान की व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

IMG 20261008 WA0019

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त देवीलाल बोचल्या, अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) कलीम अशरफ, सी एस आई दिलीप जावा, क्षेत्रीय पार्षद दिनेश देवासी एवं विक्रमपाल सिंह सहित पार्षद नरेश पंवार व वार्ड के दिनेश जैन, हुक्माराम बंजारा सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता कार्यों में नियमितता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सफाई, झाड़ी कटिंग एवं सीवरेज से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

महापौर ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पाली के लिए नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान को निरंतर प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा तथा शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button