जिला स्तरीय स्काउट शिविर प्रारंभ, 195 स्काउट व रोवर कर रहे सहभागिता

Hanuman Singh Rao
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में दिनांक 07 से 12 अगस्त 2026 तक जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है|
सी.ओ. स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में किया जा रहा है |
पांच दिवसीय से इस आवासीय शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 195 स्काउट एवं रोवर सहभागिता कर रहे हैं,
पांच दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के लिए स्काउट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं|

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि जिला स्तरीय शिविर का संचालन लीडर ट्रेनर स्काउट पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी द्वारा किया जा रहा है शिविर में मोहन सिंह राठौड़, सहायक लीडर ट्रेनर करमाराम, रमेश सोलंकी, विशाल, जयपाल सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|
जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सहायता, गांठे लगाना, ध्वज शिष्टाचार, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दक्षता पदक, टेंट लगाना एवं विभिन्न सेवा कार्यों के संदर्भ मे प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|











