News

रावणा राजपूत समाज की आवश्यक बैठक रविवार को, विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर होगी चर्चा

भरत शर्मा।


रावणा राजपूत समाज पाली की एक आवश्यक बैठक रविवार, 2 अगस्त को शाम 4:00 बजे सर्वोदय नगर स्थित समाज भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि बैठक में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत, युवा प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह बडगुजर, पाली संरक्षक मूल सिंह भाटी, पाली जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार सहित प्रदेश, जिला एवं स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Image 2026 08 01 at 8.36.43 PM

बैठक के दौरान समाज के संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष तथा शहर अध्यक्ष के चुनाव सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी 23 सितंबर को पाली के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हाइफा हीरो सर्किल पर आयोजित होने वाले हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 108वें बलिदान दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, इकाई अध्यक्षों, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा समाज बंधुओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button