News

नगर निकाय चुनाव को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Monu Chhipa

गुलाबपुरा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर देव पैलेस में पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय के साथ संगठन को मजबूत कर वार्ड स्तर पर मजबूती से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास संगठन के साथ है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से वार्ड चुनाव में सफलता हासिल की जा सकती है।

धनराज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से अपने-अपने वार्डों में पारिवारिक संपर्क अभियान शुरू करें। लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर नगर में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा करें तथा पूर्व कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बोर्ड के समय गुलाबपुरा में हुई समस्याओं और विकास की स्थिति से भी जनता को अवगत कराया जाए। साथ ही भाजपा का विजन जनता के सामने रखा जाए।

WhatsApp Image 2026 08 09 at 8.35.43 PM

उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने और अन्य कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। गुर्जर ने कहा कि वे स्वयं शहर के सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता की जानकारी लेंगे और प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क में रहेंगे।

व्यापारी एसोसिएशन के अक्षय राज चौधरी ने कहा कि पिछली गलतियों से सीख लेते हुए सभी को एकजुट होकर संगठित शक्ति के रूप में कार्य करना होगा। बैठक को वरिष्ठ नेता सुवालाल माली, शिव सिंह राठौड़ एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ने भी संबोधित किया।

बैठक में रघुवीर वैष्णव, ओम दाधीच, रामेश्वर दीप छापरवाल, जीवतराम मैठानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शारदा, सुनील तोषनीवाल, गौतम आंचलिया, विकास मेवाड़ा, सोमेश्वर पांडे, गोपेश मैठानी, राजेंद्र रेगर, गोपी गुर्जर, फतेह लाल कठेड़, तेजमल सोनी, राजीव शर्मा, लाल चंद रैगर, कान सिंह राठौड़, नवीन शारदा, मुकेश शर्मा, दीनदयाल गुर्जर, रितेश कालिया, राजू टेलर, कुलदीप आचार्य, आशीष आचार्य, रामू चौधरी, ताराचंद जांगिड़, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, बुद्धि प्रकाश लोहार, मुकेश सेन, गोविंद माली, दीपक जीनगर, मणिराज सिंह, सोनू खटीक, शिवराज प्रजापत, विक्रम नाहटा, रचित पाराशर, सुमित ट्रेलर, राजेंद्र सोनी, पवन लखारा, महावीर जांगिड़, अनुज जोशी, तुलसीराम जीनगर, कृष्ण सिंह राठौड़, अनूप जोजावट, भूरा भाई, शेर मोहम्मद, ओम प्रकाश गुर्जर, गोपाल तेली, सांवरलाल गुर्जर, ममता प्रजापत, निहाल कंवर बडोला, कौशल्या लखारा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button