News

हर घर तिरंगा रेली को कलेक्टर ने किया रवाना, शहरवासियों में जगाया देशभक्ति का जोश

Ghevarchand Arya

80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा के तहत संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रेली निकालकर शहरवासियों में देशभक्ति का जोश जगाया। वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश से तिरंगा हिलाते हुए विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए वापस विधालय में आकर समापन हुई।

रेली को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति सहित प्रेम व सौहार्द के साथ सबके साथ सकारात्मक व्यवहार करते हुए आगे बढ़ते रहने का प्रेरणादाई संदेश दिया।
इस रेली का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आम आदमी के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना जागृत करना तथा बचपन से ही बच्चों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति श्रद्धा की भावना पैदा करने का संदेश देना रहा।

केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र प्रियंका व्यास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर केन्द्र प्रभारी सुश्री देवी द्वारा देश भक्ति का संदेश दिया। रैली में पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेड मांगीलाल तंवर पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय संस्थापक विमला मंत्री, स्टाफगण का सहयोग रहा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button