News

सरस्वती विद्या मंदिर में जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री रवि कुमार जी का प्रवास

सादड़ी। सरस्वती विद्या मंदिर (सी. से. स्कूल), सादड़ी में दिनांक 13 अगस्त 2026 को जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री रवि कुमार जी भाईसाहब का प्रवास हुआ। विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत घोष दल के साथ किया गया।

रवि कुमार जी भाईसाहब ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में सहभागिता कर प्रार्थना के दर्शन किए। इस अवसर पर उनके साथ बाली जिले के जिला सचिव सुरेश जी मालवीय ने भी विद्यालय की प्रार्थना सभा के दर्शन किए।

WhatsApp Image 2026 08 13 at 7.05.00 PM 1 WhatsApp Image 2026 08 13 at 7.05.00 PM WhatsApp Image 2026 08 13 at 7.04.59 PM

इसके पश्चात विद्यालय में बाल भारती छात्र संसद, कन्या भारती छात्र संसद तथा विद्यालय की सभी कक्षाओं के कक्षानायकों (मॉनिटर) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में रवि कुमार जी भाईसाहब ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी तथा उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने, अनुशासन बनाए रखने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संगठन, नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने भी उनके मार्गदर्शन को उत्साहपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

रवि कुमार जी भाईसाहब का यह प्रवास विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी रहा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button