पंचायत समिति में हुआ उपखण्ड स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

भरत शर्मा
पाली, 16 अगस्त। पंचायत समिति पाली में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज और प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह में तहसीलदार कल्पेश जैन, विकास अधिकारी भगवान सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरभि चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जितेंद्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, भरत गोगड़, राम अवतार, किरण व्यास, अनिल समदड़िया, मनोरथ ग्रीनस, सोहनलाल प्रजापत, गंगाराम, भोपाल सिंह, जीवाराम सीरवी, चेतन मालवीय, मुन्नालाल सोनी, संतोष कंवर, पारसराम प्रजापत, लालाराम शर्मा, नाथूराम सहित 50 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।











