गोरेगांव पश्चिम में 23 अगस्त को होगी पारिवारिक सामाजिक हिंदी फिल्म ‘प्यार हो परिवार में’ की निःशुल्क स्क्रीनिंग

Vikram B Rathod
मुंबई। गोरेगांव पश्चिम में आगामी रविवार, 23 अगस्त 2026 को पारिवारिक, सामाजिक एवं अत्यंत मर्मस्पर्शी हिंदी फिल्म ‘प्यार हो परिवार में’ का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म का आयोजन श्रीमती लक्ष्मी देवी आसुलालजी कोठारी परिवार (नाडोल-रानी) निवासी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण कवि श्री युवराज हिंद पिक्चर्स द्वारा किया गया है।
फिल्म के दो शो आयोजित किए जाएंगे। प्रथम शो दोपहर 3:30 बजे तथा द्वितीय शो शाम 6:00 बजे शुरू होगा। फिल्म का प्रदर्शन जवाहर हॉल, सिटी सेंटर के सामने, गोरेगांव पश्चिम में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार फिल्म पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है। दर्शकों के लिए निःशुल्क पास की व्यवस्था की गई है।
निःशुल्क पास निम्न स्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं:
- जवाहर नगर जैन मंदिर
- चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर, आरे रोड, गोरेगांव पश्चिम
- जवाहर हॉल, सिटी सेंटर के सामने, गोरेगांव पश्चिम

कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई है।
फिल्म प्रदर्शन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कवि युवराज जैन, भरत ए. कोठारी एवं ताराचंद छाजेड़ से संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर इस पारिवारिक एवं सामाजिक फिल्म का लाभ लेने का आग्रह किया है।











