श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था भीलवाड़ा का रक्तदान शिविर 20 सितंबर को

प्रभुलाल लोहार
श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था भीलवाड़ा द्वारा आयोजित किए जाने वाले 9वें विशाल रक्तदान शिविर के उपलक्ष्य में आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को मोडियारा बालाजी, आरजिया में संस्था की बैठक आयोजित की गई।
बैठक श्रीमान राधेश्याम जी लोहार, सुवाणा वाले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9वां विशाल रक्तदान शिविर दिनांक 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारि
एवं सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने तथा आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए।
संस्था ने सभी समाजबंधुओं एवं आमजन से आगामी रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर रक्तदान—महादान के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।











