भाजपा ने निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति का किया गठन, 13 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Prabhu Lal Lohar
जयपुर, 2 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 13 वरिष्ठ नेताओं को समिति में शामिल किया गया है। समिति स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करेगी।
समिति में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी (जयपुर), पूर्व सांसद संतोष अहलावत (झुंझुनूं), पूर्व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र कुमार गहलोत (जोधपुर), प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी (सीकर), पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता (जयपुर), पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर (जयपुर), पूर्व महापौर महेश विजयवर्गीय (कोटा), पूर्व महापौर गोविन्द टांक (उदयपुर), पूर्व महापौर बृजलता हाड़ा (अजमेर), पूर्व महापौर सुशीला राजपुरोहित (बीकानेर), पूर्व सभापति कृष्णा कटारा (बांसवाड़ा), पूर्व सभापति राकेश पाठक (भीलवाड़ा) तथा पूर्व उपमहापौर गिरीश चौधरी (भरतपुर) को शामिल किया गया है।

भाजपा ने अनुभवी नेताओं को समिति में शामिल कर निकाय चुनाव की तैयारियों को गति दे दी है। समिति प्रदेशभर से सुझाव लेकर जनहित एवं स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करेगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार समिति का गठन चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
ब्रेकिंग लाइन:
“निकाय चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, घोषणा पत्र तैयार करेगी 13 सदस्यीय समिति; भीलवाड़ा के पूर्व सभापति राकेश पाठक को भी मिली जिम्मेदारी।”











