राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली, जिला स्तरीय राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

80 स्काउट गाइड रोवर रेंजर करेंगे राष्ट्रपति अवार्ड परीक्षा की तैयारी
Hanuman Singh Rao
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में जिला स्तरीय राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 20 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में प्रारंभ हुआ|
जिला स्तरीय शिविर एवं कार्यशाला में जिले से 80 संभागी सहभागिता कर रहे हैं इस वर्ष प्रेसिडेंट अवॉर्ड हेतु 135 स्काउट गाइड और रेंजर द्वारा पंजीकरण करवाया गया है जो संभाग में सर्वाधिक है|
प्रेसिडेंट अवॉर्ड हेतु इस बार स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा रुचि दिखाते हुए पंजीकरण करवाए गए है| शिविर में प्रेसिडेंट अवॉर्ड गाइड 20, रेंजर 12, रोवर 12 ओर स्काउट 36 सहित 04 रोवर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं कुल 84 संभागी सहभागिता कर रहे हैं| आगामी माह सितंबर और अक्टूबर में होने वाले रीजनल लेवल प्रेसिडेंट अवॉर्ड जांच शिविर से पूर्व जिला प्रशिक्षण केंद्र पर तैयारी हेतु इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है|

शिविर के आयोजन का उद्देश्य स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राष्ट्रपति अवार्ड की परीक्षा हेतु समुचित तैयारी करवाना है ताकि अधिक संख्या में जिले के स्काउट गाइड अवार्ड प्राप्त कर सके| राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण शिविर में पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, ताराचंद जैन, लीला जैन, चंदनमल, कर्माराम, रघुनाथ मीणा, नसीम बानो, विश्वा परमार आदि के द्वारा सेवाएं दी जा रही है |
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया की इस पांच दिवसीय प्रेसिडेंट अवॉर्ड प्रशिक्षण एवं तैयारी शिविर में स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राष्ट्रपति अवार्ड पंजीकरण आवेदन के अनुसार लॉग बुक तैयार करना, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंधन, टेंट पिचिंग आदि प्रायोगिक विषयों की सूक्ष्मता से जानकारी दी जाएगी, दक्षता पदक के बारे में जानकारी, मार्च पास्ट, टर्न आउट, बीपी सिक्स, टेंट लगाना, ध्वज शिष्टाचार एवं अन्य विषयों का बारीकी से प्रशिक्षण प्रदान कर प्रेसिडेंट अवॉर्ड परीक्षा के तैयार किया जाएगा|











