News

संबोधि मेडिटेशन कैंप 22 जनवरी से शिविर में पॉजिटिव, पावरफुल और पीसफुल लाइफ जीने के लिए सिखाए जाएंगे अदभुत प्रयोग

Jethmal B Rathod

जोधपुर। आत्मज्ञानी, संबोधि साधना के प्रणेता, राष्ट्र-संत श्री चन्द्रप्रभ जी महाराज और राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी महाराज के सान्निध्य में 22 से 26 जनवरी 2027 तक संबोधि मेडिटेशन कैंप का विशेष आयोजन जोधपुर राजस्थान के कायलाना रोड स्थित तपोभूमि तीर्थ स्थली संबोधि धाम में किया जाएगा जिसमें साधकों को 5 दिन तक लगातार आरोग्य लाभ, अंतर मन की शांति और अतींद्रिय शक्ति जागरण के लिए विशेष प्रयोग करवाए जाएंगे एवं लाइफ को पॉजिटिव, पावरफुल और पीसफुल जीने के लिए दिव्य मार्गदर्शन दिया जाएगा।

शिविर प्रभारी डॉ. मुनि श्री शांतिप्रिय सागर जी महाराज ने बताया कि संबोधि धाम में आयोजित हो रहे 5 दिवसीय आवासीय शिविर के अंतर्गत देशभर से भाई बहन जोधपुर पहुंचेंगे। शिविर में प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक स्वास्थ्य एवं साधना सत्र, प्रातः 10 से 12.15 बजे तक मार्गदर्शन एवं रिलैक्सेशन सत्र, दोपहर 3 से 5 बजे तक ध्यान एवं जिज्ञासा समाधान सत्र और रात्रि 7 से 9 तक आनंद एवं अंतर्यात्रा सत्र होंगे।

WhatsApp Image 2026 10 22 at 7.50.34 PM

शिविर में करवाए जाने वाले प्रयोगों से शरीर की अनेक बीमारियां जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, घुटनों के दर्द, कमर दर्द जैसे रोगों से छुटकारा मिलेगा, मन की चंचलता दूर होगी, मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी, स्मरण शक्ति में अभिवृद्धि होगी, कम समय में ज्यादा काम करने की शक्ति प्राप्त होगी, जीवन में संतुलन बढ़ेगा, क्रोध, चिंता, तनाव, अवसाद, घुटन जैसे मानसिक रोगों से छुटकारा मिलेगा, शांति, प्रसन्नता, आनंद जैसे दिव्य गुणों का विकास होगा। अतींद्रिय शक्ति और ईश्वरीय शक्ति से साक्षात्कार करने का सरल अवसर और अनुभव प्राप्त होगा।

व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी जैन ने बताया कि शिविर में 18 वर्ष से ऊपर के सभी भाई-बहन भाग ले सकेंगे। एकरूपता के लिए श्वेत और सादगीपूर्ण वस्त्र पहनना जरूरी है। शिविर में सम्मिलित होने के लिए 21 जनवरी की शाम तक संबोधि धाम पहुँचना अनिवार्य होगा। शिविर में आवास एवं भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था रहेगी। शिविर शिविरार्थियों के स्वैच्छिक सहयोग से ही सम्पन्न होगा। शिविर में भाग लेने के लिए नामांकन एवं संपूर्ण जानकारी के लिए संपर्क करें: 94148 05333 | 94142 55471

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button