News

वार्ड 59 में छगनलाल माली के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

प्रभु लाल लोहार

सैकड़ों समर्थकों ने किया जोरदार जनसंपर्क, घर-घर पहुंचकर मांगा आशीर्वाद


भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 59 में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। वार्ड 59 से प्रत्याशी छगनलाल माली के समर्थन में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान छगनलाल माली ने घर-घर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और वार्ड के विकास के लिए समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा। इस दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन व्यक्त किया।

अभियान के दौरान वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर भी लोगों से संवाद किया गया। छगनलाल माली ने सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने तथा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी से जनसंपर्क अभियान में खासा उत्साह नजर आया। गलियों में कार्यकर्ताओं की भीड़ और लोगों की सक्रिय भागीदारी के चलते वार्ड 59 में चुनावी माहौल और अधिक गर्माता दिखाई दिया।

जनता के बीच गूंजा समर्थन का संदेश

जनसंपर्क के दौरान समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों की ओर से “छगनलाल जी, आप खड़े हो… हम आपके साथ हैं” जैसे नारों के साथ समर्थन व्यक्त किया गया।

 

 

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button