खोखरा गांव में बहुत अनिता जांगिड के स्वरों से गांव भक्ति मय हो गया, श्रोताओं का मन मोह लिया

गोपाल सिंह
खोखरा गांव में 31 वीं अखंड भजन हरि कीर्तन सप्ताह समारोह में राजस्थान की सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनिता जांगिड ने गुरु महिमतसे भजनों की शुरुआत की , उसमें बाद माताओं बहनों द्धारा माला ओर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, ओर अनेक बालिकाओं ने गिफ्ट दिया दिया गया , अनिता जांगिड ने लीलण, सिंगरे रामदेव, खेतलाजी, खोल भरम रो तालों, देवनारायण जैसे अनेक भजनों की प्रस्तुति दी, जिसमें भजनों से श्रोता झूम उठे, अनिता जांगिड पहली वासुदेव नगरी पधारने पर फला भेरू जी मन्दिर से हनुमान मंदिर तक भव्य ढोल नगाड़ों के साथ सप्ताह समिति ओर समय ग्राम वासियों द्धारा बहुमान किया गया
अनिता जांगिड ने खोखरा गांव में भजनों की सरिता बहा दी, लक्षिता नाथ ने भी अपने एक से एक बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, सावरा आवे तो सही , रामदेव जी, सालासर के मन्दिर में हनुमान बिराजे रे जैसे शानदार भजनों की प्रस्तुति दी, सप्ताह समिति का पंडाल कम पड़ गया, लोगों घरों के ऊपर चढ़कर भजनों का आनन्द लिया, ऊब छठ होने के कारण महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही है अनिता जांगिड ने आधी रात अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जब तक अनिता जांगिड के भजनों की प्रस्तुति चली तब तक श्रोता नहीं उठे, पूरा खोखरा गांव भक्त भय हो गया, और अनेक बाहर से कलाकारों ने श्रोताओं को भक्तिरस में डुबाए रखा , आस पास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे, स्थानीय कलाकारों ने भी लोक गीत ओर राजस्थानी गीत सुनाए, लोग आधी रात तक भक्ति रस में डूबे रहें, तालिया बजती रही










