पर्युषण महापर्व के प्रथम दिन श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन देरासर में भव्यातिभव्य आंगी

Vikram B Rathod
भायंदर-वेस्ट। रत्नदीप-इन्दिरा कॉम्प्लेक्स, 60 फीट रोड स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन देरासर संघ में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिन भगवान की भव्यातिभव्य आंगी सजाई गई। इस अवसर पर भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ, आदिश्वर भगवान, महावीर स्वामी, गौतम स्वामी, पुंडरीक स्वामी, नाकोड़ा भैरव नाथ, मणिभद्र वीर, घंटाकर्ण महावीर, पार्श्वयक्ष, पद्मावती माता, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता, मातंग यक्ष एवं सिद्धायिका देवी माता सहित अनेक देवी-देवताओं की आकर्षक आंगी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
भगवान की मनोहारी आंगी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से दर्शन कर पर्युषण महापर्व की आराधना में भाग लिया।
पर्वाधिराज पर्युषण में प्रतिदिन की आराधना
पर्युषण महापर्व के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में साध्वीश्री अरिहंतरेखा श्रीजी महाराज साहेब आदि ठाणा 9 की निश्रा रहेगी। प्रवचन दात्री पूज्य साध्वीश्री आत्महितरेखा श्रीजी महाराज साहेब रहेंगी।
प्रवचन
- बहनों के लिए प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे व्याख्यान आयोजित होगा।
- स्थल: इन्दिरा कॉम्प्लेक्स रंग मंडप।
प्रतिक्रमण
भाइयों के लिए:
- सुबह 5:00 बजे — इन्दिरा कॉम्प्लेक्स रंग मंडप।
- शाम 7:00 बजे — मंदिरजी रंग मंडप।
बहनों के लिए:
- शाम 7:15 बजे — इन्दिरा कॉम्प्लेक्स रंग मंडप।
पर्युषण महापर्व के अवसर पर जैन समाज में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु प्रतिदिन आराधना, प्रवचन एवं प्रतिक्रमण में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।











