News

परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 चम्पालाल जी महाराज, मुख्य उपासक मसानिया भैरवधाम राजगढ़ से सेन युवा एकता मंच के गरबा महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन

सत्यनारायण सेन गुरला


भीलवाड़ा। सेन युवा एकता मंच राजस्थान द्वारा आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 चम्पालाल जी महाराज, मुख्य उपासक राजगढ़ भैरवधाम वह उनके सुपुत्र राहुल सेन के कर-कमलों से किया गया।

इस अवसर पर महाराज श्री ने सेन युवा एकता मंच के इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के युवाओं को एकजुट करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।

सेन युवा एकता मंच के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गरबा महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026 09 27 at 10.58.25 AM WhatsApp Image 2026 09 27 at 10.58.25 AM 1

मंच के संरक्षक भेरूलाल सेन ने बताया कि भीलवाडा में यह कार्यक्रम तृतीय बार आयोजित हो रहा है पिछली बार की तरह इस बार भी यह कार्यक्रम हर्ष पैलेश होटल में रहेगा और 15-16-17 तीन दिवसीय आयोजन होगा मंच ने बताया कि “नाचेगा सेन समाज, जुड़ेगा सेन समाज” के संदेश के साथ गरबा महोत्सव के माध्यम से समाज की एकता, सहयोग, संस्कार एवं समाजहित की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है। पोस्टर विमोचन में मुख्य पदाधिकारी सत्यनारायण सेन विजयनगर, विकास सेन,पांसल महादेव सेन पांसल, सागर सेन सांगानेर, गौतम सेन महेंद्रगढ़, शम्भू सेन, करेड़ा, यशोवर्धन सेन गुलमंडी, सनी सेन टाटगढ़, शिवराज सेन बुढ, यस सेन रमाविहार, लक्की सेन शास्त्रीनगर, सुनील सेन गुलमंडी, महावीर सेन बच्छखेड़ा, रामलाल सेन, मांडल, नेमीचंद महामर बाड़मेर, किशन फौजी कपूरिया, सवाई बनबेरु जोधपुर प्रेमचंद सेन जोधपुर उपस्थित थे । मंच ने सभी समाजबंधुओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button