News

टाई के बाद लॉटरी से राजाधिराज गोपाल सिंह सिसोदिया बने प्रथम अध्यक्ष, पहले ही चुनाव में हासिल की सफलता

Parmeshwar Kumar Damami

बनेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में रोमांचक फैसला


नवगठित बनेड़ा नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को बेहद रोमांचक रहा। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतदान में दोनों प्रत्याशियों को 10-10 मत मिलने से मुकाबला बराबरी पर अटक गया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया के नियमानुसार अध्यक्ष पद के लिए लॉटरी पद्धति से फैसला किया गया।

चुनाव स्थल पर अधिकारियों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निष्पक्षता के साथ लॉटरी निकाली गई। इसके लिए बालिका वर्षा प्रजापत को पर्ची निकालने की जिम्मेदारी दी गई। बालिका द्वारा निकाली गई पर्ची में भाजपा प्रत्याशी राजाधिराज गोपाल सिंह सिसोदिया का नाम सामने आया। नाम सामने आते ही निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें बनेड़ा नगर पालिका का प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 8.07.57 AM 1 WhatsApp Image 2026 09 22 at 8.07.58 AM

पहले ही चुनाव में मिली बड़ी सफलता

राजाधिराज गोपाल सिंह सिसोदिया पूर्व सांसद स्व. हेमेंद्र सिंह के सुपुत्र एवं पूर्व विधायक स्व. पराक्रम सिंह के भतीजे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का पहला चुनाव लड़ा और पहले ही चुनाव में सफलता हासिल करते हुए बनेड़ा नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया।

उनकी जीत के बाद मतदान स्थल के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

बनेड़ा नगर पालिका का यह पहला अध्यक्ष चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। बराबर मतों के बाद लॉटरी से निकला फैसला और पहली बार चुनावी मैदान में उतरे गोपाल सिंह सिसोदिया का अध्यक्ष बनना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button