News

ढाणी सहारणान में गुरु गोरखनाथ जी एवं गोगा जी महाराज का भव्य जागरण एवं भंडारा संपन्न

नोहर। निकटवर्ती सहारणों की ढाणी में गुरु गोरखनाथ जी एवं लोकदेवता गोगा जी महाराज के प्रति श्रद्धा एवं आस्था से ओत-प्रोत भव्य जागरण का आयोजन भादवा शुक्ल चतुर्दशी को भक्त रामचंद्र वर्मा के सानिध्य में किया गया। जागरण में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भाग लेकर गुरु गोरखनाथ जी एवं गोगा जी महाराज के चरणों में शीश नवाया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

जागरण के अगले दिन पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर भारतमाता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत, पंडित पुरुषोत्तम जोशी, मदन लखारा, महेश शर्मा, श्याम महर्षि, रामलाल ढकरवाल, प्रभुराम, श्यामसुंदर लखारा, भादरराम वर्मा, प्रहलाद वालिया, रामनिवास वालिया, संतालाल वर्मा, रामस्वरूप सहारण, रामजी वालिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

आयोजकों एवं ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार, सेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button