News
गुरला, गुन्दली और कोचरिया सहित कई इलाकों में कल 4 घंटे गुल रहेगी बत्ती

मुजरास GSS पर मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली कटौती
गुरला (रिपोर्टर सत्यनारायण सेन)। क्षेत्र के मुजरास जीएसएस (GSS) पर आवश्यक रख-रखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते कल (7 अक्टूबर 2026) गुरला, गुन्दली और कोचरिया सहित कई ग्रामीण व औद्योगिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) भीलवाड़ा (R-II) के असिस्टेंट इंजीनियर ई. चयन कुमार टेलर ने बताया कि मुजरास GSS पर होने वाले इस जरूरी टेक्निकल मेंटेनेंस के कारण सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रखी जाएगी।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावितः
- बिजली बंद रहने से मुजरास जीएसएस से जुड़े निम्नलिखित गांवों और इलाकों में 4 घंटे तक पावर कट रहेगा:
-
- गुरला, गुन्दली और कोचरिया
- किर खेड़ा
- लावड़ो का खेड़ा
- मुजरास एवं मुजरास इंडस्ट्रीज क्षेत्र
- मंडपिया शक्तावतो का
- रूपपुरा
- सालमपुरा
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस समयावधि से पहले ही अपने पानी भरने व अन्य जरूरी काम निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े











