पाली में 16 से 21 अक्टूबर तक भव्य पंचाह्निका महा महोत्सव

वर्षीतप तपस्वियों की अनुमोदना में होंगे विविध धार्मिक आयोजन
पाली। सेठ नवलचंद सुप्रतचंद जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ की पेढ़ी, पाली मारवाड़ के तत्वावधान में आचार्य गुरुभगवंत श्रीमद् विजय रत्नाचलसूरिश्वरजी महाराज साहेब की पावन निश्रा एवं परम पूज्य साध्वी श्री वैभवशीला श्रीजी महाराज साहेब (वीणा महाराज, बाली वाले) के सान्निध्य में वर्षीतप की तपस्या में सिद्धितप की उग्र तपस्या तथा साध्वी भगवंत विशिष्टरत्ना श्रीजी के वर्षीतप की अनुमोदनार्थ भव्य पंचाह्निका महा महोत्सव का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है—
16 अक्टूबर: भक्तामर अभिषेक, एकासणा, भव्य आंगी एवं भक्ति।
17 अक्टूबर: भक्तामर अभिषेक, खट्टी निवी, भव्य आंगी एवं भक्ति।
18 अक्टूबर: भक्तामर अभिषेक, आयंबिल, आंगी एवं भक्ति।
19 अक्टूबर: भक्तामर अभिषेक, मीठी निवी, आंगी एवं भक्ति।
20 अक्टूबर: सिद्धचक्र महापूजन, आंगी एवं भक्ति।
21 अक्टूबर: शासन शोभायात्रा, तपस्वियों का पारणा, सांझी आंगी एवं भक्ति सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव के सभी कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड, पाली में आयोजित होंगे। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से महोत्सव में पधारकर धर्मलाभ लेने और तपस्वियों की तपस्या की अनुमोदना करने की अपील की है।











