पाली में 51वीं श्री रामलीला का मंच पूजन के साथ निर्माण कार्य आरंभ

घेवरचन्द आर्य पाली
पाली, 11 अक्टूबर। श्री रामलीला कमेटी एवं नगर निगम पाली के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा पर्व के अवसर पर नौ दिवसीय 51वीं श्री रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला मंचन की तैयारियों के तहत आज विधि-विधान एवं ढोल-ताशों के साथ कमेटी अध्यक्ष द्वारा मंच पूजन किया गया। इसके साथ ही मंच निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया।
कमेटी प्रवक्ता पवन पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष पाली में 51 वीं श्री रामलीला का आयोजन हो रहा है जिसमें रामलीला के मंचन को लेकर पिछले 26 दिनों से रामदेव रोड कुम्हारों का बास स्थित, श्री दयानन्द बगेची में स्थानीय कलाकारों द्वारा नियमित पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों के अथक प्रयासों और समर्पण से पाली में आज भी रामलीला की परंपरा जीवंत है।

मंच पूजन के अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष परमेश्वर जोशी, उपाध्यक्ष एम एम बोड़ा, , सचिव हीरालाल व्यास, कोषाध्यक्ष मागु सिंह दुदावत, निर्देशक हरिचरण वैष्णव, सह-निर्देशक गणेश परिहार, घनश्याम भाटी, जीवराज चौहान, हरिश चावला, रोहित शर्मा, अंकित रांकावत, मांगीलाल तंवर, जगदीश, कंचन दासानी, रूपाली जोशी, जया जोशी, अंजली भाटी, बुधाराम, विक्रम बंजारा, सहित कमेटी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











