पाली में निकला दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन, राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला ने किया सम्बोधित

Ghevarchand Arya
पाली। दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित शक्ति संचलन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं मातृशक्ति की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला, मुख्य अतिथि के रूप में वंदे मातरम् शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी चंपावत, जबकि अतिथि के रूप में सोनू जोधा, हेमलता प्रजापत एवं लीला जोशी उपस्थित रहीं।
मुख्य वक्ता प्रज्ञा महाला ने संबोधित करते हुए कहा की हमारी सनातन परंपरा हमें केवल अपने सुख की चिंता करना नहीं सिखाती, बल्कि संपूर्ण संसार के कल्याण की कामना करना सिखाती है। हम कहते हैं।
“वसुधैव कुटुम्बकम्।” सारा संसार ही एक परिवार है। यही हमारी प्रार्थना है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
भारत का इतिहास केवल राजाओं और साम्राज्यों का इतिहास नहीं है। यह संघर्ष का इतिहास है, ज्ञान का इतिहास है, सामाजिक परिवर्तन का इतिहास है और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने वाले असंख्य लोगों के साहस का इतिहास है। वीरांगनाओं और क्रांतिकारियों का अद्भुत साहस
जब भी भारत की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की बात होती है, तब अनेक महान व्यक्तित्व हमारे सामने आते हैं।

आज देश को शिक्षित, संस्कारित, जिम्मेदार और चरित्रवान नागरिकों की आवश्यकता है। हमें अपने बच्चों को इतिहास पढ़ाना चाहिए, लेकिन इतिहास को तथ्यों के साथ पढ़ाना चाहिए। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए, लेकिन उसके मूल्यों को अपने व्यवहार में भी अपनाना चाहिए। भारत को परम वैभवशाली बनाने का संकल्प हम सभी यहां से लेके जाए । मुख्य अतिथि मीनाक्षी चंपावत ने संबोधित करते हुए कहा कि नारीशक्ति को हर फील्ड में आगे रहना चाहिए आज देश को शिक्षित, संस्कारित, जिम्मेदार और चरित्रवान नागरिकों की आवश्यकता है।
विहिप प्रवक्ता मनीष हैं ने बताया कि शक्ति संचलन लोढ़ा स्कूल से प्रारम्भ होकर सूरज पोल सोमनाथ मंदिर सर्राफा बाजार फतेहपुरिया बाजार पानी दरवाजा सत्यनारायण मार्ग सिंघी कॉलोनी रामदेव रोड़ माली समाज बगेची पहुचकर सम्पन्न हुआ। 45 मिनट चले संचलन में सभी बहने कदम से कदम मिलाकर शहर के मुख्य मार्गो से निकली तो शहरवासी देखते ही रह गए व्यापारीयों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया ।
समापन के अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका माली, पाली विभाग मातृशक्ति संयोजिका रेखा सोलंकी, पाली विभाग दुर्गावाहिनी संयोजिका संतोष वैष्णव, हेमा प्रजापत, हेमलता परिहार, परी सोलंकी, निकिता लखारा, प्रकाश कंवर, जीनल प्रजापत, गुनगुन सेन, प्रियंका पवार, चंचल सोनी, खुशबू सोनी, जया कुमावत एवं भावना सोनी, हेमा सोनी, साक्षी परिहार, प्रियंका, पूजा शर्मा, दीपिका राजपूत, सहित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।











