News

बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार

भरत शर्मा


उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंचों ने भी संभाली जिम्मेदारी, आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प


बिजोवा। ग्राम पंचायत बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन उपसरपंच मोडाराम देवासी एवं वार्ड पंचों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद वैदिक मंतोचारणरण के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यभार ग्रहण समारोह में सर्वकल्याण एवं गांव के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन, उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंच चुन्नी लाल सीरवी,प्रकाश पारंगी,शेषाराम,संतोष मेवाडा, दाकु देवी चौधरी,सुखी बाई टेलर,दला राम चौधरी,सुनीता चौधरी, कविता सोलंकी,देवा राम सेन,पुष्पा पारंगी,महेन्द्र खारवाल ने शपथ लेकरअपनी जिम्मेदारियां संभालीं।

इस अवसर पर सरपंच युगराज जैन ने कहा कि बिजोवा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button