News

दशरथ वर्मा के नेतृत्व में बागोर के नवनियुक्त थानाधिकारी बछराज जाट का स्वागत

परमेश्वर दमामी


  • बनेड़ा

बागोर थाना के नवनियुक्त थानाधिकारी बछराज जाट के पदभार ग्रहण करने पर पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दशरथ वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान साफा बंधवाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

स्वागत समारोह में भीलवाड़ा एमएलबी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष मयंक पारीक, ग्राम पंचायत सांगवा युवा कांग्रेस भीलवाड़ा के जिला उपाध्यक्ष नारायण लाल बेरवा, गुरला एससी मोर्चा अध्यक्ष भीमराव बेरवा, सहाड़ा राजीव गांधी ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश बसीटा, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विजय आचार्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

IMG 20260705 WA0032

इस अवसर पर दशरथ वर्मा ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और विश्वास से ही कानून व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि थानाधिकारी बछराज जाट के नेतृत्व में बागोर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनसुनवाई की व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

नवनियुक्त थानाधिकारी बछराज जाट ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को बेहतर एवं निष्पक्ष सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त थानाधिकारी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button